बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने राज्य में अवर सांख्यिकी पदाधिकारी (SSO) और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी (BSO) के 682 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और 19 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता
अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
यदि इन विषयों में से कोई एक पासकोर्स या सहायक विषय (subsidiary) के रूप में पढ़ा गया है, तो भी आवेदन करने की पात्रता होगी।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु:
सामान्य (पुरुष): 37 वर्ष
OBC (पुरुष/महिला) & सामान्य (महिला): 40 वर्ष
SC/ST (पुरुष/महिला): 42 वर्ष
दिव्यांग उम्मीदवारों (सभी वर्ग) को अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
वर्ग | शुल्क |
सामान्य / OBC / EBC (पुरुष) | 540 |
SC/ST (बिहार के स्थायी निवासी) | 135 |
दिव्यांग (सभी वर्ग) | 135 |
महिला (बिहार की स्थायी निवासी) | 135 |
आवेदन प्रक्रिया
- रजिस्ट्रेशन: BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें: सभी जरूरी जानकारियाँ (शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण आदि) सही-सही भरें।
- फीस जमा करें: वर्गानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- प्रिंटआउट लें: आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण सुझाव
- नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें: आधिकारिक अधिसूचना में दी गई सभी शर्तों को पूरा करने के बाद ही आवेदन करें।
- समय से आवेदन करें: लास्ट डेट (19 अप्रैल 2025) से पहले ही फॉर्म जमा कर दें, क्योंकि डेडलाइन के बाद कोई अवसर नहीं मिलेगा।
- डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें: शैक्षिक प्रमाणपत्र, आयु प्रमाण, जाति प्रमाणपत्र और फोटो आदि स्कैन करके रखें।
- इस भर्ती में चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। अधिक जानकारी के लिए BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
BSSC Recruitment 2025 Apply Online Link
Interested Candidates Can Read the Full Notification Before Apply Online
Important Links
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करे |
आवेदन फॉर्म / आवेदन लिंक | यहां क्लिक करे |
आधिकारिक नोटिफिकेशन | यहां क्लिक करे |
ये भी देखें:
- बाइक सर्विसिंग क्या आप बाइक या स्कूटी चलाते हैं? तो जानिए इसकी सर्विसिंग का सही समय और तरीका – वरना पड़ेगी भारी कीमत!
- घर बैठे PUC सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे देखें और डाउनलोड करें – जानिए आसान तरीका!
- 9,900 पदों पर भर्ती का RRB ने जारी किया नोटिफिकेशन, आईटीआई / डिप्लोमा / स्नातक वालो को मिला आमंत्रण
- Bank Auction Car Buying: बैंक की नीलामी में कार कैसे खरीदे, कम कीमत में मिलेगी शानदार कार
- Yamaha FZS Fi: यामाहा ने भारतीय बाजारों में उतारी नई बाइक, कई मायनों में है अलग, जानें
हलाकि HuntJ.in द्वारा प्रदान की गई जानकारियां इंटरनेट के माध्यम से एकत्र की गई है, अतः आपसे अनुरोध है स्वयं के विवेक का इस्तेमाल करते हुए ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करे.